Trending Watches Of 2024 :
दोस्तों Watchmitra के इस नए ब्लॉग में आपका स्वागत है, हमारे इस ब्लॉग "Trending Watches of 2024: Top Models You Need To Know In Hindi" में हम आपको 2024 की कुछ ऐसी शानदार घड़ियों के बारे में बताएंगे, जो इस साल अपने ट्रेंड को बरकरार रखे हुए हैं और घड़ी प्रेमियों के दिलों को आकर्षित कर रहे हैं। जैसे-जैसे हम 2024 में आगे बढ़ रहे हैं, घड़ी उद्योग में अपनी समृद्ध परंपराओं का सम्मान करते हुए इनोवेशन करना जारी है। इस साल कई रोमांचक रिलीज़ देखने को मिली है, जिनमें से हर एक घड़ी क्लासिक डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ अत्याधुनिक तकनीक का मिश्रण है। घड़ी के शौकीनों और वॉच कलेक्टर्स के लिए ये नए मॉडल, घड़ी उद्योग के भविष्य की एक अद्भुत झलक पेश करते हैं। तो आइए 2024 की इन बेहतरीन घड़ियों के बारे में जानें और जानें कि उन्हें क्या खास बनाता है।1. Omega Seamaster Diver 300M Co-Axial Master Chronometer
Omega Seamaster Diver 300M, 2024 में भी डाइविंग घड़ियों की रेस में सबसे आगे बनी हुई है। यह ब्रांड का एक प्रमुख फ्लैगशिप मॉडल है, जो अपने दमदार प्रदर्शन और आकर्षक डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है। इसका नया 2024 का संस्करण कुछ महत्वपूर्ण अपडेट के साथ इसकी प्रतिष्ठा को और भी बढ़ाता है।Key Features:
Case: इस घड़ी में 43.5 mm का सिरेमिक केस है जो वजन में हल्का और टिकाऊ दोनो ही है, यह स्क्रैच रेसिस्टेंट होता है तथा इसकी शाइनिंग लंबे समय तक बनी रहती है, इसमें टाइटेनियम तथा स्टेनलेस स्टील के विकल्प भी उपलब्ध हैं जो की 42 mm तथा 44 mm के केस डायमीटर के साथ आते हैं। सिरेमिक बेज़ल पर डाइविंग स्केल दिया गया है, इसमें ऊपर तथा केसबैक पर सफायर क्रिस्टल का उपयोग किया गया है जो कि एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है। इसका डायल भी सिरेमिक कोटेड है और एक नए लेजर-एच्ड वेव पैटर्न के साथ अपडेट किया गया है जो इसकी क्लासिक डाइविंग क्षमता को बनाए रखते हुए इसे एक आधुनिक, स्टाइलिश लुक प्रदान करता है।
Water Resistance: 300 मीटर के वाटर-रेसिस्टेंट स्तर के साथ, यह घड़ी प्रोफेशनल डाइविंग स्थितियों का सामना करने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसमें गहरे समुद्र में गोता लगाने के लिए हीलियम एस्केप वाल्व भी दिया गया है।
Bracelet: इसका नया डिजाइन किया गया ब्रेसलेट, एर्गोनोमिक समायोजन की सुविधा के साथ आता है जो आराम और फिटिंग को बढ़ाता है, इसका प्रीमियम सिलिकॉन स्ट्रैप पानी-पसीने से खराब नही होता, साथ ही काफी आरामदायक भी होता है, जिससे इस घड़ी को आप पूरे दिन पहन सकते हैं। इसमें स्टेनलेस स्टील, नाटो स्ट्रैप एवं टाइटेनियम के विकल्प भी उपलब्ध है, जो आपको इसके अन्य मॉडल्स में मिल जायेंगे।
Why It’s Trending:
सी-मास्टर डाइवर 300M अपनी उन्नत तकनीक, टिकाऊपन और शानदार डिज़ाइन की वजह से सबका पसंदीदा बना हुआ है, और ट्रेंड कर रहा है। 2024 का ये अपडेट ओमेगा की इनोवेशन के प्रति कमिटमेंट को और भी ज्यादा मजबूत करता है।
2. Rolex Daytona Cosmograph
रोलेक्स ने Daytona Cosmograph की 60 वीं वर्षगांठ पर एक विशेष संस्करण पेश किया है जो इसकी विरासत का सम्मान करता है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल घड़ी के गौरवशाली इतिहास और मोटरस्पोर्ट टाइमिंग पर इसके प्रभाव की तारीफ करता है। ये घड़ी दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा मांग वाली घड़ी बन गई है।Key Features:
Case: 41 mm केस व्हाइट गोल्ड, येलो गोल्ड , रोज गोल्ड, स्टील या प्लैटिनम में उपलब्ध है, जिसमें एक नया डिज़ाइन किया गया टैकीमेट्रिक बेज़ल है, और क्रोनोग्राफ़ सब-डायल के लिए एक नया लेआउट है। इसके ऑयस्टर केस के वायुरुद्ध गुणों को स्क्रू-डाउन पुशर्स और ट्रिपलॉक वाइंडिंग क्राउन द्वारा बनाए रखा जाता है, जो ट्रिपल वॉटरप्रूफनेस सिस्टम से सुसज्जित है, बड़ा केस पठनीयता को बढ़ाता है और क्लासिक डिज़ाइन को आधुनिक बनाता है।Movement: कई वर्षों तक, रोलेक्स इंजीनियरों ने कैलिबर 4130 के डिजाइन और विकास पर काम किया, जिसे कैलिबर 4131 बनाने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया कैलिबर 4131 मूवमेंट द्वारा संचालित, यह संस्करण बेहतर क्रोनोमेट्रिक परिशुद्धता और लगभग 72 घंटे का लंबा पावर रिजर्व प्रदान करता है। मूवमेंट में बेहतर सटीकता के लिए एक नया ऑसिलेटर भी है।
Dial: यह घड़ी विभिन्न प्रकार के डायल रंगों और फिनिश के साथ उपलब्ध है, जिसमें एक आकर्षक सनबर्स्ट इफेक्ट भी शामिल है जो इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है।
Limited Edition: यह मॉडल सीमित मात्रा में जारी किया गया है, जिससे यह एक अत्यधिक मांग वाला घड़ी बन गया है। यही कारण है कि वॉच कलेक्टर्स की यह पहली पसंद बन गई है।
Why It’s Trending:
डेटोना कॉस्मोग्राफ सटीकता और स्टाइल का प्रतीक बना हुआ है। इसका 60वीं वर्षगांठ संस्करण आधुनिक अपडेट के साथ अपने समृद्ध इतिहास का जश्न मना रहा है, जो वॉच कलेक्टरों और नए खरीदारों दोनों को आकर्षित करता है।
3. TAG Heuer Monaco Titanium
TAG Heuer Monaco 1969 में लॉन्च हुआ था। यह लंबे समय से अपने अनोखे चौकोर केस और मोटरस्पोर्ट से जुड़ाव के लिए मशहूर है। 2024 का टाइटेनियम एडिशन इस क्लासिक डिज़ाइन में एक आधुनिक मोड़ लाता है। आजकल जहां अधिकतर ब्रांड्स गोल डायल पे फोकस कर रहे हैं, Monaco का ये चौकोन डायल खुद को भीड़ से अलग खड़ा कर आपको एक डिफरेंट स्टाइलिश लुक देता है।

Key Features:
Case: केस: 39mm के टाइटेनियम केस का वजन पारंपरिक स्टेनलेस स्टील से हल्का और बेहद मजबूत है, जो टिकाऊपन से समझौता किए बिना आराम को बढ़ाता है। डायल के अंदर इसके हैंड्स और इंडेक्सेस पर हल्के नीले रंग के सुपर-लुमिनोवा® का उपयोग किया गया है जो काम रोशनी में भी समय देखने में मदद करता है। केस में एक नया ब्रश्ड फ़िनिश भी है जो इसे एक स्लीक, कंटेम्पररी लुक देता है।
Movement: मोनाको टाइटेनियम में इन-हाउस मूवमेंट कैलिबर TH20-00 का उपयोग किया गया है जो एक ऑटोमैटिक मूवमेंट है, 4Hz की फ्रीक्वेंसी वाला ये मूवमेंट घड़ी को 80 घंटे का पावर रिजर्व और विश्वसनीय क्रोनोग्राफ कार्यक्षमता प्रदान करता है।
Dial: डायल में प्रतिष्ठित चौकोर आकार को बरकरार रखा गया है, जो ओपलिन फिनिश के साथ आता है। इंडेक्स और हैंड्स पर हल्के नीले रंग का सुपर-लुमिनोवा® है जो बेहतर पठनीयता की सुविधा देता है। अपडेट किए गए डिज़ाइन में अतिरिक्त आराम के लिए एक सिरेमिक बेज़ेल और एक नया, अधिक लचीला स्ट्रैप भी शामिल है।
Design: ये मॉडल मोनाको के विशिष्ट डिजाइन को बरकरार रखता है। अपने डिफरेंट चौकोर शेप के कारण तुरंत पहचाना जाने वाला मोनाको अब पहले से भी अधिक कुल और अत्याधुनिक हो गया है, इसका डिजाइन मॉडर्न मटेरियल और टेक्नोलॉजी का एक अद्भुत मिश्रण है।
Why It’s Trending:
मोनाको टाइटेनियम क्लासिक डिजाइन आधुनिक मैटेरियल्स और टेक्नोलॉजी का बहुत अच्छा उदाहरण है, ये उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो भीड़ से हटकर दिखना पसंद करते हैं और परंपरा और नवीनता दोनों की सराहना करते हैं।
4. Patek Philippe Nautilus 5811/1G
Patek Philippe Nautilus 5811/1G बाजार में सबसे प्रतिष्ठित लक्जरी घड़ियों में से एक है, यह नवीनतम विकास का प्रतिनिधित्व करता है। यह मॉडल नॉटिलस कलेक्शन के आइकॉनिक एलिमेंट्स को ध्यान में रखते हुए सूक्ष्म परिशोधन पेश करता है।
Key Features:
Case: 41 mm व्हाइट गोल्ड केस पिछले मॉडल की तुलना में 1 mm बड़ा है, जो आधुनिक लुक प्रदान करता है। नए डिज़ाइन में सनबर्स्ट पैटर्न के साथ एक रिफाइंड नीला डायल है जो घड़ी की सुंदरता को बढ़ाता है। स्क्रू डाउन क्राउन के साथ ही, केसबैक पर सफायर क्रिस्टल लगा हुआ है।
Movement: सेल्फ वाइंडिंग मैकेनिकल मूवमेंट Caliber 26-330 S C , पाटेक फिलिप की शिल्प कौशल का प्रमाण है, जो 35-45 घंटे का पावर रिजर्व और असाधारण सटीकता प्रदान करता है। इसमें 21 कैरेट गोल्ड का सेंट्रल रोटर लगा हुआ है।
Bracelet: इसका ब्रेसलेट व्हाइट गोल्ड का बना है जिसमे पेटेंडेड फोल्ड ओवर क्लास्प के साथ लॉकेबल एडजस्टमेंट सिस्टम दिया गया है। ब्रेसलेट में बेहतर आराम और कलाई पर अधिक सहज फिट के लिए नए लिंक हैं।
Design: नॉटिलस के विशिष्ट अष्टकोणीय बेज़ेल और पोर्थोल-प्रेरित डिजाइन को संजोए रखा गया है, इसके 5711 मॉडल से तुलना करें तो डिजाइन में कुछ ज्यादा परिवर्तन नहीं है।
Why It’s Trending:
Nautilus 5811/1G अपने शानदार आइकॉनिक डिज़ाइन और रिफाइंड अपडेट के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करता रहता है। ये अपनी लेगेसी और आधुनिकता के कारण किसी भी कलेक्शन के लिए एक बेशकीमती घड़ी बन सकता है।
5. Audemars Piguet Royal Oak Offshore – Diver’s Chronograph
ऑडेमर्स पिगुएट का रॉयल ओक ऑफशोर डाइवर क्रोनोग्राफ एक स्पोर्टी डाइविंग वॉच है, ये स्पॉर्टीनेस को सोफिस्टिकेशन के साथ जोड़ता है जिससे यह विभिन्न अवसरों के लिए एक बहुमुखी विकल्प बन जाता है।
Key Features:
Case: 44mm स्टेनलेस स्टील केस दिया गया है जिसमे यूनिडिरेक्शनल घूमने वाले बेज़ल और सिरेमिक पुशर दिया गया है, जो स्टेबिलिटी और कार्यक्षमता को बढ़ाता है। डाइविंग और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए यह 300m वाटर रेसिस्टेंट है तथा घड़ी रबर स्ट्रैप के साथ भी उपलब्ध है।
Movement: कैलिबर 3124/3841 मूवमेंट में 59 ज्वेल्स का उपयोग हुआ है जो 50 घंटे के पावर रिजर्व के साथ सटीक क्रोनोग्राफ कार्यक्षमता प्रदान करता है। मूवमेंट पारदर्शी केस बैक के माध्यम से दिखाई देता है।
Dial: इस घड़ी में ल्यूमिनस इंडेक्सस और सुइयों के साथ एक अत्यंत सुपाठ्य डायल है, जिसे कम रोशनी की स्थिति में भी पठनीयता के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Design: रॉयल ओक ऑफशोर डाइवर क्रोनोग्राफ में लक्जरी फीचर्स के साथ स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स को एकीकृत किया गया है, जिससे यह डाइविंग और रोजमर्रा के पहनने दोनों के लिए उपयुक्त घड़ी है।
Why It’s Trending:
यह मॉडल अपनी मज़बूत कार्यक्षमता और आकर्षक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह उच्च स्तर का प्रदर्शन और स्टाइल प्रदान करता है, जो खेल और लक्जरी घड़ी के शौकीनों दोनों को आकर्षित करता है।
6. Breitling Superocean Heritage B20 Automatic
1950 के दशक के ओरिजनल Superocean से प्रेरित, Superocean Heritage में मॉडर्न टच के साथ आइकॉनिक डिज़ाइन फीचर्स शामिल हैं। स्पोर्टी और एलिगेंट, सुपरओशन हेरिटेज समुद्र में स्टाइल का एक सच्चा रूप है। इसके प्रतिष्ठित त्रिकोणीय आकार के वॉच हैंड्स के साथ-साथ पॉलिश सिरेमिक रिंग, और यूनिडिरेक्शनल बेज़ल की विशेषता वाली सुपरओशन हेरिटेज एक सुंदर गोताखोर घड़ी है।
Key Features:
Case: 42 mm स्टेनलेस स्टील केस को सिरेमिक बेज़ेल और विंटेज-प्रेरित डिज़ाइन से सुसज्जित किया गया है, जो ब्रेइटलिंग की ऐतिहासिक डाइविंग घड़ियों की याद दिलाता है। यह 200m वाटर रेसिस्टेंट है।
Movement: इस घड़ी में ब्रेइटलिंग द्वारा इन-हाउस विकसित B20 मूवमेंट कौ उपयोग किया गया है, जो 70 घंटे का पावर रिजर्व और असाधारण विश्वसनीयता प्रदान करता है।
Dial: इसका डायल रेट्रो डिजाइन के साथ आता है, जिसमे ल्यूमिनस इंडेक्सेज और डेट फंक्शन दिया हुआ है। सुपरओशन हेरिटेज बी20 ऑटोमैटिक में काले, नीले या हरे रंग के डायल के विकल्प उपलब्ध है।
Strap: यह घड़ी धातु के मैश ब्रेसलेट या मैश पैटर्न के रबर स्ट्रैप के साथ उपलब्ध है, जिससे इसे अपनी पसंद के आधार पर इसे कस्टमाइज किया जा सकता है।
Why It’s Trending:
सुपरओशन हेरिटेज B20 ऑटोमैटिक , ऐतिहासिक डिज़ाइन तत्वों को आधुनिक तकनीक के साथ मिलाता है, जिससे यह उन लोगों के बीच पसंदीदा बन जाता है जो कंटेंप्रेरी मॉडर्न फीचर्स के साथ क्लासिक डाइव घड़ियों की सराहना करते हैं।
7. IWC Big Pilot’s Watch Monopusher Edition
IWC Big Pilot’s Watch Monopusher Edition में एक यूनिक क्रोनोग्राफ फंक्शन पेश किया गया है, जो टाइमकीपिंग को सरल बनाता है। क्रोनोग्राफ फ़ंक्शन वाली यह पहली बिग पायलट घड़ी है। इसके मैकेनिकल स्टॉपवॉच को एक सिंगल पुश-बटन के ज़रिए नियंत्रित किया जाता है, जिससे यह IWC के लाइनअप में एक अलग पहचान बनाता है।
Key Features:
Case: 46 mm का एक मजबूत स्टेनलेस स्टील केस है जिसका डिजाइन बहुत टिकाऊ है, इसमें एक सिंगल मोनोपुशर है जो सभी क्रोनोग्राफ कार्यों को नियंत्रित करता है। कैसबैक पर सी-थ्रू सफायर क्रिस्टल दिया गया है।
Movement: इसमें IWC द्वारा निर्मित कैलिबर 59365 मूवमेंट का उपयोग किया गया है, जो 192 घंटे के लंबे पावर रिजर्व के साथ सटीक टाइमकीपिंग प्रदान करता है और अपनी विश्वसनीयता और परफोर्मेंस के लिए जाना जाता है। साथ ही यह ब्रांड का एकमात्र क्रोनोग्राफ मूवमेंट है जिसे मैन्युअल रूप से घुमाया जाता है।
Dial: इसमें सिग्नेचर डीप-ब्लू सनबर्स्ट डायल है। इसका डायल क्लियर, देखने में आसान है जिसमे में बड़े अंक तथा rhodium-plated हैंड्स हैं, इसके अलावा हैंड्स और अंको को ल्यूमिनस मटेरियल से कोटिंग किया गया है, ताकि रात में डायल को पढ़ना आसान हो सके।
Functionality: मोनोपुशर डिजाइन क्रोनोग्राफ के संचालन को आसान बनाता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और सुविधा बढ़ जाती है।
Why It’s Trending:
बिग पायलट वॉच मोनोपुशर एडिशन अपने इनोवेटिव क्रोनोग्राफ फ़ंक्शन और बोल्ड डिज़ाइन के लिए चर्चा में है। इसका बोल्ड लुक बहुत अपीलिंग लगता है, इस मॉडल में मोनोपुशर क्रोनोग्राफ है, मतलब क्रोनोग्राफ के स्टार्ट, स्टॉप और रीसेट फ़ंक्शन को नियंत्रित करने के लिए एक ही बटन का उपयोग किया जाता है। साथ ही ब्रांड की प्रतिष्ठा इसकी लोकप्रियता में योगदान करती है।
बताई गई इन सभी घड़ियों में टेक्नोलॉजी और ट्रेडिशन का बेजोड़ संगम देखने को मिलता है, हमारी ब्लॉग को पढ़कर आप एक बेहतर घड़ी का चयन कर सकते है।
Tags:
Audemars Piguet
Breitling
IWC
lifestyle
Omega
Patek Philippe
Rolex
Tag Heuer
Trending Watches of 2024
Watch News