Casio F91W: A Must Have Watch In Hindi
CASIO F91W एक ऐसी घड़ी है जिसने वर्षों से विश्वभर में अपनी लोकप्रियता कायम रखी है। ये घड़ी न केवल अपनी स्टाइल और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है, बल्कि इसका किफायती मूल्य और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी भी इसे विशेष बनाता है। इस ब्लॉग Casio F91W: The Cheapest Iconic Watch Loved By Celebrities And Trendsetters में, हम Casio F91W की इतिहास और विशेषताओं के बारे में जानेंगे साथ ही इस बात पर भी गहराई से चर्चा करेंगे कि ये घड़ी आम लोगों के के साथ साथ फिल्मों और फेमस पर्सनेलिटी ,यहां तक की टेरररिस्ट के बीच इतना पॉपुलर क्यों है?
इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब आप गूगल पर Terrorist Watch सर्च करेंगे तो रिजल्ट में सबसे ऊपर यही घड़ी आपको देखने मिलेगी। एक बार try ज़रूर करिए।
Casio F91W का इतिहास
Casio F91W को जापानी इलॉक्ट्रोनिक्स कंपनी Casio द्वारा पहली बार 1989 में पेश किया गया था।रयूसुके मोरियाई ने केसियो के लिए अपने पहले डिजाइन के रूप में इसे डिजाइन किया था, इसका डिज़ाइन साधारण और कार्यात्मक था, जिसके कारण इसे तत्काल लोकप्रियता मिली। इसके लॉन्च के बाद से, यह घड़ी अपनी सटीकता, सरलता, और लंबे बैटरी लाइफ के कारण लोगों के बीच बहुत पॉपुलर बन चुकी है। इसकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है की कंपनी सालाना इसके 3 से 4 मिलियन यूनिट बनाकर सेल करती है।
Casio F91W की विशेषताएँ
1. डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी: Casio F91W का डिज़ाइन बहुत ज्यादा सिंपल है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ एलईडी बैकलाइट दिया गया है, और एक रबर स्ट्रैप होता है जो इसे पहनने में आरामदायक और हल्का बनाता है।2. लंबी बैटरी लाइफ: इस घड़ी की सबसे बड़ी विशेषता इसकी बैटरी है, जो लगभग 7 साल तक चलती है। इसे लंबे समय तक बिना बैटरी बदले पहन सकते हैं। लो मेंटेनेंस के कारण ये एक बेहतरीन विकल्प है।
3. फीचर्स: Casio F91W में एक क्रोनोग्राफ भी है जिसमें स्टॉपवॉच शामिल है, अलार्म और एक डेट फंक्शन दिया गया है। ये सुविधाएँ इसे एक पूरी तरह से फंक्शनल घड़ी बनाती हैं, जो दैनिक जीवन में उपयोग के लिए उपयुक्त है।
4. वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट: यह 30 मीटर जल प्रतिरोधक क्षमता के साथ आता है, इस घड़ी की डिज़ाइन इसे वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट बनाती है, ये रोजमर्रा के उपयोग के लिए एकदम सही है।
5. सस्ती कीमत: Casio F91W बहुत ही किफायती कीमत पर आता है, वर्तमान समय में इसकी कीमत मात्र 1095 रुपए है जो इसे किसी भी बजट के लोग आसानी से खरीद सकते हैं।

Casio F91W एक साधारण सी दिखने वाली डिजिटल घड़ी है, जिसने न केवल सामान्य उपयोगकर्ताओं के बीच बल्कि फिल्म और मीडिया की दुनिया में भी एक खास स्थान बना लिया है। इसकी किफायती कीमत और सिंपल डिज़ाइन ने इसे कई प्रसिद्ध हस्तियों और फिल्मों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया है। ब्लॉग के इस भाग में हम कुछ प्रसिद्ध लोगों के बारे में जानेंगे जिन्हे इस घड़ी को पहने देखा गया है।
Casio F91W पहनने वाले प्रसिद्ध लोग
1. Steve Jobs
Apple के को-फाउंडर, स्टीव जॉब्स इतने बड़े आदमी हैं इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है ये अगर चाहें तो दुनिया की महंगी से महंगी घड़ी पहन सकते हैं परंतु स्टीव जॉब्स को उनकी सादगी के लिए जाना जाता है, इन्होंने अपनी साधारण जीवनशैली के प्रतीक के रूप में Casio F91W का उपयोग किया है। इन्हे अक्सर इस घड़ी को पहने देखा गया है।


2. Barack Obama
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई सार्वजनिक समारोहों और मीडिया इवेंट्स में Casio F91W पहनी है। उनकी इस घड़ी ने उनकी साधारण छवि को साकार किया है।


4. Donald Trump
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति एवं उद्योगपति डोनाल्ड ट्रंप को कई सार्वजनिक आयोजनों में casio F91W को पहने देखा गया है।
SpaceX और Tesla जैसी बड़ी बिलियन डॉलर कंपनी के CEO इलॉन मस्क को अक्सर इस घड़ी को पहने देखा गया है।


6. Mark Zuckerberg
फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी विश्व प्रसिद्ध कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग की ये पसंदीदा घड़ियों में से एक है।
मार्वल की सुपरहीरो फिल्मों में लोकी का रोल अदा करने वाले इस अभिनेता को उनकी दमदार स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। इनकी लोकी सीरीज काफी लोकप्रिय रही है। ये भी Casio की इस साधारण सी दिखने वाली घड़ी को अक्सर पहनते हैं।


8. Tom Hardy
ये भी मार्वल स्टूडियो के प्रसिद्ध फिल्म वेनम के मुख्य अभिनेता हैं। जो की वेनम का किरदार निभाते हैं। टॉम हार्डी को casio F91w बहुत पसंद है।


9. Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। इन्हे भारत का बच्चा बच्चा जनता है।


11. Ranveer Singh
रणवीर सिंह को उनके बोल्ड फैशन चॉइस के लिए ट्रेंडसेटर के रूप में जाना जाता है, अपने अटपटे कपड़ों के लिए ये अक्सर चर्चा में रहते हैं, इन्हें ये क्लासिक CASIO घड़ी भी बहुत पसंद है।


12. Virat Kohli
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली फैशन के मामले में किसी हीरो से कम नहीं हैं, कोहली विश्व प्रसिद्ध एथलीट्स में से एक हैं, इन्हे भी इस मॉडल को पहने कई बार स्पॉट किया गया है।


13. Vicky Kaushal
भारतीय सिनेमा जगत के मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर में से एक विकी कौशल को उनकी फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक के बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। ये भी इस घड़ी के दीवाने हैं।


14. Rihanna
फेमस पॉप सिंगर और फैशन आइकन रिहाना को कौन नहीं जानता इनके कॉन्सर्ट में लाखों की भीड़ उमड़ पड़ती है। इन्हे कई बार इस घड़ी को पहने देखा गया है।


15. Rajkumar Rao
राजकुमार राव बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं, हाल ही में आई इनकी फिल्म स्त्री-2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। राजकुमार राव को इस घड़ी को पहने कई बार स्पॉट किया गया है।
फेमस पॉलिटीशियन, सिंगर और एक्टर्स के साथ ही साथ ये घड़ी ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकियों की पहली पसंद है। इसका सिंपल डिजाइन और किफायती कीमत सभी को आकर्षित करता है, लादेन सहित ISIS जैसे और कई आतंकी संगठन के आतंकवादियों को इस घड़ी को पहने उनके द्वारा जारी किए गए फोटो विडियोज में देखा गया है।इसका उपयोग वे समय देखने के साथ ही साथ IED और अन्य प्रकार के बंब में टाइमर के रूप में करते हैं।


Conclusion
दोस्तों ये कुछ फेमस लोगों के नाम थे जिन्हे Casio की F91W मॉडल को पहने देखा गया है, ये लिस्ट इतनी लंबी है की एक पोस्ट में सभी का नाम बता पाना संभव नहीं है, इस घड़ी की सस्ती कीमत, सिंपल डिजाइन और आधुनिक फीचर्स इसकी लोकप्रियता के कारण हैं, ये घड़ी आम लोगो और सेलिब्रिटी दोनो के बीच पॉपुलर है, इतनी सस्ती कीमत पर इतना रिकॉग्नाइजेबल घड़ी शायद ही कोई दूसरा होगा। अगर आप भी किसी ऐसे पॉपुलर पर्सनेलिटी को जानते हैं जिन्हे ये घड़ी पहने देखा गया है, तो कमेंट करके जरूर बताइए।FAQ
Casio F91W इतना फेमस क्यों है?
Casio F91W की क्लासिक डिज़ाइन, किफायती दाम, और फीचर्स के कारण यह सेलेब्रिटीज़ के बीच लोकप्रिय है। यह विभिन्न स्टाइल के साथ मेल खाता है और बजट फ्रेंडली भी है।
Casio F91W की कीमत कितनी है?
Casio F91W की कीमत लगभग 1095 से 1200 के बीच होती है, जो इसे एक बजट-फ्रेंडली और विश्वसनीय ऑप्शन बनाती है।
क्या Casio F91W जल-प्रतिरोधी है?
Casio F91W 30 मीटर तक जल-प्रतिरोधी है, जिसका मतलब है कि यह रोजमर्रा के उपयोग में पानी के छींटों को सहन कर सकता है लेकिन तैराकी के लिए उपयुक्त नहीं है।
Casio F91W की बैटरी कितने समय तक चलती है?
Casio F91W की बैटरी लगभग 7 साल तक चलती है, जिससे यह लंबे समय तक बिना बैटरी बदलवाए समय बताती रहती है।
Casio F91W में वॉरंटी कितनी मिलती है?
Casio F91W पर सामान्य तौर पर दो साल की सीमित डोमेस्टिक वारंटी होती है। वारंटी की शर्तें और विस्तार के लिए कैसियो की आधिकारिक वेबसाइट या विक्रेता से संपर्क करें।
Casio F91W का वजन कितना होता है?
Casio F91W का वजन लगभग 21 ग्राम होता है, जिससे यह हल्की और आरामदायक होती है, इसे पूरे दिन आसानी से पहना जा सकता है।
क्या Casio F91W एक यूनीसेक्स घड़ी है?
हां, ये एक यूनीसेक्स घड़ी है। इसका डिजाइन सिंपल है, केस का साइज भी ज्यादा बड़ा नहीं है अतः इसे लड़के व लड़कियां दोनो ही पहन सकते हैं।
बिल गेट्स कौनसी घड़ी पहनते हैं?
126.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति होने के बावजूद भी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व CEO को अक्सर Casio की Duro MDV106-1AV 200M Analog Watch पहने देखा गया है।